Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

विन्ध्य को देश का बेहतर क्षेत्र बनाने की संकल्पना है: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

विन्ध्य गौरव सम्मान - विन्ध्य म पंचायत कार्यक्रम

– विन्ध्य गौरव सम्मान – विन्ध्य म पंचायत कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

भोपाल, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य को देश का बेहतर क्षेत्र बनाने की संकल्पना के साथ कार्य कराये जा रहे हैं। विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग रोजगार आदि क्षेत्रों में यह क्षेत्र अग्रणी बनने की ओर अग्रसर है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विन्ध्य की विभूतियों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शुक्रवार को विन्ध्य गौरव सम्मान – विन्ध्य म पंचायत कार्यक्रम में रूबरू होते हुए कहा कि गत दस वर्षों में विन्ध्य की तस्वीर बदली है। केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से यहाँ विभिन्न क्षेत्रों में अनेक कार्य हुए हैं और अब यह क्षेत्र अग्रणी क्षेत्र के तौर पर जाने जाना लगा है। उन्होंने कहा कि रीवा व विन्ध्य में सीमेंट, पावर, वाइल्डलाइफ, पर्यटन के साथ ही धार्मिक स्थल हैं। कनेक्टिविटी हो जाने से विकास और बढ़ा है। रीवा से दिल्ली के लिये वायुसेवा शुरू हो गई है। अब तक रीवा से 850 यात्री व दिल्ली से 840 यात्री वायुयान में यात्रा कर चुके हैं। आगामी 22 दिसंबर से रीवा-इंदौर की नियमित वायुसेवा आरंभ हो रही है। हमारी संकल्पना है कि रीवा एयरपोर्ट से एयरबस प्रारंभ हो इसके लिये एयरपोर्ट विस्तार का कार्य भी किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर व विकसित भारत का सपना स्वस्थ्य नागरिकों के आधार पर ही पूरा होगा इस उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर वृद्धि की जा रही है। रीवा सहित प्रदेश के पांच पुराने मेडिकल कालेज व उनसे संबंद्ध चिकित्सालयों के नवीन भवन निर्मित किये जा रहे हैं। आगामी दिनों में बाणसागर की नहरों से रीवा की एक एक इंच भूमि सिंचित हो जायेगी और यह क्षेत्र अग्रणी होगा। उन्होंने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिये जागरूक किया जा रहा है। बसामन मामा गौवंश वन्य बिहार में 10 हजार गौवंश संरक्षित हैं। वहां प्राकृतिक खेती केन्द्र स्थापित कर प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 25 दिसंबर को किसान सम्मेलन व प्राकृतिक खेती कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा गौ उत्पादों का निरीक्षण करेंगे। केन्द्रीय मंत्री शाह 25 दिसंबर को ही रीवा में श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिभा का भी अनावरण करेंगे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *