Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा बायपास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा बायपास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की

भोपाल, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को मंत्रालय, भोपाल में रीवा बायपास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में 6-लेन बायपास के अंतर्गत रतहरा चौराहा मार्ग के चौड़ीकरण और कैनाल क्रॉसिंग से जुड़े तकनीकी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रीवा बायपास निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि निर्माण के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या को तत्काल उच्च स्तर में अग्रेषित किया जाए, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके और परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मॉर्थ) के क्षेत्रीय अधिकारी रविन्द्र कुमार तथा मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीआरडीसी) के मुख्य अभियंता राकेश जैन उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *