Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

बिरसा मुंडा खेल मैदान में हरी घास और बाउंड्रीवॉल का कराए निर्माण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जर्मनी से लौटे फुटबॉल खिलाड़ियों से की मुलाकात

– उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जर्मनी से लौटे फुटबॉल खिलाड़ियों से की मुलाकात

भोपाल, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को “मिनी ब्राजील” के नाम से पहचान बना चुके ग्राम विचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में जर्मनी में विश्व स्तरीय फुटबॉल प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम विचारपुर के बिरसा मुंडा खेल मैदान में हरी घास और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने खिलाड़ियों में सानिया कुंडे, लक्ष्मी सहीस, सुहानी कोल, वीरेंद्र बैगा, प्रीतम सिंह और मनीष घसिया का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि ग्राम विचारपुर के युवा अपने जुनून और प्रतिभा के बल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “मिनी ब्राजील” के नाम से प्रसिद्ध ग्राम विचारपुर के लगभग 70 से 80 खिलाड़ी अब तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे खिलाड़ी अब अपने गांव और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।

जर्मनी में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें एफ.सी. इंगोलस्टैट 4 क्लब में कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ के मार्गदर्शन में 4 से 12 अक्टूबर तक आधुनिक फुटबॉल तकनीक, फिटनेस, टीम रणनीति और टैक्टिकल गेम प्लानिंग की गहन ट्रेनिंग मिली।

इस अवसर पर विधायकगण मनीषा सिंह, जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, सदस्य जिला योजना समिति अमिता चपरा, सहायक संचालक खेल रईस अहमद, तथा जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *