Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

श्रीमहंत के जन्मदिन पहुंचे डिप्टी सीएम, आशीर्वाद लेकर बोले प्रभावी ढंग से काम कर रही प्रदेश सरकार

चित्तौड़गढ़ में रविवार को श्रीमहंत के जन्मदिन पर पहुंचे डिप्टी सीएम प्रेमचंद शर्मा।

चित्तौड़गढ़, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रविवार को अल्प प्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर में पावटा चौक स्थित श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर के महंत श्रीमहंत चंद्रभारती महाराज के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनसे आशीर्वाद भी लिया।

पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। बीते दो वर्षों में सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान हुए पेपर लीक घोटालों में शामिल आरोपियों को जेल भेजने का कार्य वर्तमान सरकार ने किया है।उपमुख्यमंत्री बैरवा ने बताया कि सरकार ने लगभग दो लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। साथ ही ईआरसीपी योजना को धरातल पर उतारने का काम भी तेज़ी से किया गया है, जिससे जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। किसानों के लिए भी अनेक सौगातें दी गई हैं, जिससे उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले तीन वर्षों में नरेंद्र मोदी के विज़न 2047 के अनुरूप कई महत्वपूर्ण योजनाएं और विकास कार्य किए जाएंगे, ताकि “विकसित राजस्थान” का सपना साकार हो सके। इस अवसर पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक, आचार्य श्रवण सामवेदी, भाजपा नेता अनिल ईनाणी, शैलेंद्र झंवर, राजन माली, मोनू सलूजा, मोनू सोनी, राजकुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अखिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *