
रांची, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand अकादमी परिषद (जैक) की ओर से वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट Examination -2026 के लिए शुक्रवार को जिला स्तर पर Examination केंंद्र और उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्रों के चयन के लिए जिला चयन समिति की बैठक हुई.
बैठक की अध्यक्षता रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की. रांची समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न प्रस्तावित Examination केन्द्रों की सूची पर विचार किया गया. Examination र्थीयों को कोई असुविधा न हो इसके लिए कुछ Examination केंद्रों में बदलाव का निर्णय लिया गया है.
बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि Examination -2026 को पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. मौके पर उपायुक्त भजन्त्री ने पदाधिकारियों को Examination केन्द्रों के चयन में पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की नकल या अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. उपायुक्त ने कहा कि Examination केंंद्र ऐसे विद्यालयों में बनाए जाएं, जहां पर्याप्त संख्या में कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्धता हो.
इसके साथ ही, Examination केंद्रों तक पहुंचने के लिए सुगम यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं.
बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी सौरभ कुमार भुवनिया, सिटी एसपी पारस राणा, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि और सम्बंधित पदाधिकारी मौजूद थे.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
