उपायुक्त ने एयरपोर्ट का निरीक्षण कर हाई मास्ट लाइट लगाने का दिया निर्देश

Photo

बोकारो, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . उपायुक्त अजय नाथ झा ने Monday शाम बोकारो एयरपोर्ट का निरीक्षण कर एयरपोर्ट परिसर की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एयरपोर्ट परिसर में हाई मास्ट लाइट की खरीदारी करने और इसे जल्‍द लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुरक्षा और संचालन दोनों के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट परिसर के अंदर और आसपास की झाड़ियों की समयबद्ध साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट क्षेत्र की स्वच्छता, दृश्यता और सुरक्षा मानकों को उच्च स्तर पर बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इस कार्य के लिए उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और बीएसएल प्रबंधन को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया. अधिकारियों के साथ समन्वय पर दिए निर्देश निरीक्षण कार्यक्रम में एसी मो मुमताज अंसारी, सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद, डीडीएमओ शक्ति कुमार, बीएसएल के सीजीएम उन्नयन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे.

उपायुक्त ने कहा कि बोकारो एयरपोर्ट को उत्कृष्ट सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण के साथ विकसित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिया गया है.

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Leave a Comment