Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

उपमहापौर जय भगवान ने बेगमपुर वार्ड में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

दिल्ली के उपमहापौर जय भगवान यादव बच्चो के साथ पौधारोपण करते हुए।

– एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण, स्थानीय निवासियों और छात्राें ने लिया हिस्सा

नई दिल्ली, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उपमहापौर जय भगवान यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को बेगमपुर वार्ड में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधे लगाए गए, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर उपमहापौर ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का दायित्व है। जब अपने आसपास के वातावरण को साफ और हरा-भरा बनाएंगे, तभी एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। यह कार्यक्रम एक प्रेरणा है और ऐसे आयोजन समाज में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा, “दिल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा रखना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है और इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।”

जय भगवान यादव ने कहा कि इस पहल के माध्यम से बेगमपुर मंडल के निवासियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। कार्यक्रम में बच्चों, स्थानीय निवासियों और युवाओं ने एकजुट होकर इस प्रयास को सफल बनाने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि पर्यावरण के संरक्षण में भी सभी की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

—————————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *