Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

नौगांव में 65 लाख से बनेगा देव भूमि रजत जयंती पार्क

उत्तरकाशी, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । नगर पंचायत नौगांव के नगरवासियों को राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर देव भूमि रजत जयंती पार्क के रूप में 65 लाख की बड़ी सौगात दी है। नगर पंचायत ने इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है।

बुधवार को भूमि पूजन कर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि 65 लाख की लागत से बनने वाले देव भूमि रजत जयंती पार्क लोगों के लिए तोहफा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्क में लोगों के लिए मनोरंजन, अल्प विश्राम, पिकनिक स्पॉट सहित योग और व्यायाम के लिए ओपन जिम की सुविधाएं होंगी।

पार्क को कई तरह के सजावटी पौधों से सजाया जाएगा जिससे लोग पार्क में बैठकर प्रकृति का भी आनंद ले सकें। उत्तराखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार ने नगर निकाय क्षेत्रों में देव भूमि रजत जयंती पार्क बनाने की घोषणा की है जिनका निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूरा होना है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में 65 लाख की लागत से बनने वाले पार्क का आज भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस मौके पर भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता परमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, रावत, अमित आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *