
गुवाहाटी, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Assam के Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने Saturday को कहा कि भाजपा के शासनकाल में Assam में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है और राज्य का सर्वांगीण विकास पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहा है. उन्होंने कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि Assam के शहरों और कस्बों में व्यापक बदलाव आए हैं और विकास कार्यों का सीधा लाभ आम लोगों के जीवन में दिखाई दे रहा है.
Chief Minister ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में Assam में कई ऐसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं, जिनके बारे में पहले Assam के लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. इन परियोजनाओं से राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली है और विकास की रफ्तार तेज हुई है.
डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल, नामरूप खाद कारखाने के विस्तार तथा जागीरोड में प्रस्तावित सेमीकंडक्टर परियोजना को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं केंद्र सरकार की दीर्घकालिक विकास दृष्टि को दर्शाती हैं.
सेमीकंडक्टर परियोजना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंक खड़गे द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Chief Minister ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के विकास को ध्यान में रखते हुए ही यह परियोजना Assam को दी है, जो केंद्र की प्रतिबद्धता को साबित करता है.
Chief Minister ने कहा कि जनजीवन में आए सकारात्मक बदलावों से Assam के लोग खुश हैं और इसी भरोसे के साथ राज्य की जनता तीसरी बार भाजपा सरकार को सत्ता में लाएगी.
———-
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश
