Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

धार्मिक स्थलों का विकास समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करता है: यतीश्वरानंद

उद्घाटन अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद व अन्य

हरिद्वार, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कृति और परंपराओं को सुदृढ़ करने का माध्यम होता है। उन्होंने यह बात ग्राम अम्बूवाला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सौंदर्यकरण कार्य के उद्घाटन अवसर पर कही।

स्वामी यतीश्वरानंद ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार द्वारा रखे गए प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य कराएं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, महामंत्री श्रवण कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर उप प्रधान राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्यों से गांव की पहचान और धार्मिक गरिमा को नई मजबूती मिल रही है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *