Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जयपुर शहर में होंगे 65 करोड़ के विकास कार्य, पीडब्ल्यूसी की बैठक में मिली स्वीकृति

जेडीए

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जयपुर विकास प्राधिकरण शहर में 65 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाएगा। इन कार्यो को गुरुवार को पीडब्ल्यूसी की बैठक में स्वीकृति दी गई।

जेडीसी आनन्दी की अध्यक्षता में गुरूवार को मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लगभग 65 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए। बैठक में जोन-8 में मंगलम आनन्दा एवं सचिवालय विहार में ड्रेन निर्माण कार्य के लिए 3.02 करोड़, जोन-2 में जनपथ, श्याम नगर से गुर्जर की थड़ी वाया न्यू सांगानेर रोड में वार्ड नंबर 50 एवं 53 में पीएचईडी द्वारा डाली गई पाइप लाइन से क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य एवं रोड कट के निर्माण के लिए 3.22 करोड़, जोन-5 में मानसरोवर कॉलोनी रोड जंक्शन पर सौन्दर्यकरण कार्य के लिए 8.02 करोड़ और जोन-पीआरएन-साउथ में न्यू सांगानेर रोड से इॅस्कान रोड तक 200 फीट सर्विस सेक्टर रोड के सुदृढीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 4.88 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। बैठक में जोन-पीआरएन-साउथ में सेक्टर एच एवं जी ब्लॉक की विभिन्न सेक्टर सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 11.85 करोड़, जोन-पीआरएन-साउथ में सेक्टर आई ब्लॉक की विभिन्न सेक्टर सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 10.72 करोड़, जोन-12ए में वीर हनुमानजी मंदिर सामोद (खोल) चौंमू में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 9.14 करोड़ और जोन-12 क्षेत्र में भांकरोटा (एस-7ई) में पीएचईडी द्वारा डाली गई पाइन लाइन से क्षतिग्रस्त सड़कों एवं रोड कटों के नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य के लिए 6.49 करोड़ और जोन-12 क्षेत्र में ढाणी भुताली (एस-6जी) में पीएचईडी द्वारा पाइप लाइन डालने से क्षतिग्रस्त सड़कों एवं रोड़ कटों के नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य के लिए 7.31 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *