Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: नवरात्र की महाष्टमी पर काली नृत्य के साथ हुआ जवारा विसर्जन,भक्ति में झूमते रहे श्रद्धालु

काली एवं जबारा 1
काली एवं जबारा 2

अनूपपुर, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नवरात्र की महाअष्टमी पर जिले भर के देवी मंदिरों में मंगलवार को जवारा विसर्जित किए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिर से अपने सिर पर जवारा कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए मडिया स्थित तालाब पहुंच कर विधि-विधान से जवारे का विसर्जन किया। नवरात्र में बैठकी से जवारा कलश,घी कलश और तेल कलश की स्थापना की जाती है। ज्ञात हो कि इस बार नवरात्रि 11 दिन कि हैं जिसमें देवी मंदिरों में दिन के अनुसार नौं वे दिन जवारा विसर्जित किए गए।

मंगलवार की शाम चेतना नगर स्थित सिद्ध बाबा मंडि़या देवी मंदिर से जवारों के साथ काली नृत्य का चल समारोह शुरू होकर मडिया स्थित तालाब पहुंच कर विधि-विधान से जवारे का विसर्जन किया। मंदिरों में जवारा और घट स्थापना की गई थी। पूरे नौ दिन मंदिरों में आस्था की भीड़ नजर आई और मंदिरों में भी साज सज्जा और कार्यक्रम हुए। नौ दिन बाद जवारा विसर्जन मे भी भक्तो का उत्साह दिखा और जवारा चल समारोह मे सिर पर जवारा कलश लेकर भक्तो के भ्रमण किया। जिले मे जवारा जुलूस में भक्त झूमते और देवी के जयकारों के साथ जवारा विसर्जन किया। इस दौरान चेतना नगर स्थित सिद्ध बाबा से काली नाचते हुए नगर भ्रमण कर स्थित तालाब पहुंच कर विधि-विधान से जवारे का विसर्जन किया।

जिले भर मे काली नृत्य के साथ जवारा विसर्जन चल समारोह मे भक्तो ने उत्साह के साथ विसर्जन मे शामिल हुए और काली नृत्य देखा। इस दौरान पूरे क्षेत्र मे जवारा विसर्जन मे प्रशासन भी मुस्तैद था। और अपने अपने क्षेत्र मे अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *