Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पुलिस मुख्यालय में स्वच्छ कार्यालय अभियान में डीजीपी शर्मा ने लगाई झाड़ू

पुलिस मुख्यालय में स्वच्छ कार्यालय अभियान में डीजीपी शर्मा ने लगाई झाड़ू

जयपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को विशेष स्वच्छ कार्यालय अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान एक घंटे चला, जिसका उद्देश्य स्वच्छ, स्वस्थ और अनुशासित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना था। इस पहल की सबसे खास बात यह रही कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने स्वयं अधिकारियों के साथ झाड़ू थाम कर सफाई में सक्रिय रूप से भाग लिया।

डीजीपी शर्मा की इस सक्रिय सहभागिता ने पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में नया उत्साह भर दिया। एक घंटे के विशेष स्वच्छता अभियान के ठीक बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय के द्वितीय तल पर स्वयं निरीक्षण किया।

इसके समानांतर मुख्यालय के अन्य तलों पर स्थित कार्यालय कक्षों में निरीक्षण की जिम्मेदारी विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई। इन अधिकारियों ने न केवल स्वच्छता सुनिश्चित की,बल्कि कार्यालयों के रखरखाव और कार्यक्षमता का भी गहन आकलन किया।

ग्राउण्ड और प्रथम तल पर एडीजी आयोजना,आधुनिकीकरण और कल्याण डॉ. प्रशाखा माथुर, तृतीय तल पर डीजी कानून एवं व्यवस्था संजय अग्रवाल, चतुर्थ तल पर डीजी प्रशिक्षण एवं यातायात,अनिल पालीवाल, पाँचवे तल पर एडीजी सतर्कता एस. संगाथिर, छठे तल पर एडीजी इंटेलीजेंस प्रफुल्ल कुमार और सांतवे तल एडीजी पुलिस हाउसिंग, भूपेन्द्र साहू ने निरीक्षण किया।

मुख्यालय के निर्देश पर यह अभियान केवल पीएचक्यू तक सीमित नहीं रहा बल्कि राज्यभर की सभी पुलिस इकाइयों में अनिवार्य सहभागिता के साथ संचालित किया गया। जिसके माध्यम से समूचे पुलिस बल को स्वच्छ, स्वस्थ और अनुशासित कार्य वातावरण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

कारागार विभाग में भी चला स्वच्छता का विशेष अभियान

राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को कारागार विभाग में भी विशेष स्वच्छता अभियान सम्पन्न हुआ। महानिदेशक कारागार अशोक कुमार राठौड़ के निर्देशानुसार राजस्थान की सभी जेलों में कार्मिकों एवं अधिकारियों द्वारा श्रमदान कर कार्यालयों की साफ-सफाई की गई।

जयपुर स्थित कारागार मुख्यालय में यह अभियान उपमहानिरीक्षक मोनिका अग्रवाल,अधीक्षक महेश चंद बैरवा और उपाधीक्षक एवं नोडल अधिकारी रमाकांत शर्मा की देखरेख में चला। इस दौरान सभी कमरे, बाहरी,अंदरूनी अहाते तथा पत्रावलियों व कार्यालय सामग्री की विस्तृत साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *