धमतरी:पांच लोगों ने मिलकर चाकू मारकर की युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

मृतक युवक रोहित कुमार नाग.

धमतरी, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) .मौसी के घर काम करने आए युवक को घर के सामने गाली-गलौज को देखने के लिए निकलना उस समय महंगा पड़ गया जब पांच युवकों ने मिलकर उन पर ही चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद युवकों ने फिल्मी स्टाइल में खुलेआम कट्टा लहराकर धमकी देते हुए फरार हो गए. घटना को अंजाम देने वाले एक युवक की पहचान मृतक के मौसी के बेटे ने पुलिस के समक्ष की है. इसके बाद पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपित समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. फरार अन्य आरोपितों को ढूंढने में पुलिस जुट गई है.

एएसपी मणीशंकर चंद्रा व जिला अस्पताल पुलिस चौकी से आज मिली जानकारी के अनुसार कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा-बी (दोनर) में ग्राम ठेलकाबोड़ कांकेर निवासी रोहित कुमार नाग 23 वर्ष पुत्र रामाधार नाग पिछले कुछ दिनों से अपने मौसी के घर काम करने के लिए आया हुआ था. sunday को रोहित नाग व उनके मौसी का लड़का यादराम ढीमर दोनों गांव के खेम पटेल के ट्रैक्टर में धान खाली करने कुरूद मंडी गए थे. काम करके दोनों रात नौ बजे वापस घर लौटे और घर पहुंचकर दोनों खाना खा रहे थे, तभी रात 9:30 बजे कुछ लोग घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे. आवाज सुनकर रोहित नाग जब घर से बाहर निकला, तो गाली-गलौज कर रहे लोगों ने रोहित पर ही चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आवाज सुनकर उनके मौसी के लड़का यादराम ढीमर जब घर से बाहर निकला तो बाइक में पांच लोग थे. एक युवक कट्टा लहराते हुए धमकी भी दे रहा था, ग्राम दोनर का चंद्रशेखर है, जिसे वह पहचानता है. शेष आरोपितों को चेहरे से पहचानता है. चाकू मारने के बाद गंभीर रूप से घायल रोहित नाग को वह व उनके स्वजन गंभीर अवस्था में इलाज के लिए शहर के मसीही अस्पताल लाए. यहां रात दो बजे उनकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची, तो पुलिस ने दूसरे दिन आठ दिसंबर को शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया. तत्पश्चात शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया है. इस घटना से गांव में दशहत है. मालूम हो कि जिन युवकों ने चाकू मारकर युवक की हत्या की है, ये सभी आरोपित नशेड़ी है. सूखा नशा गांजा की लत है. sunday की रात ये पांच युवक आसपास में जमकर गुंडागर्दी की है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है. ग्राम बोरसी में मारपीट की घटना को भी अंजाम दिए है. सिवनी में हाईवा चालक को चाकू भी दिखाया है और ग्राम सेमरा में एक अन्य युवक को मारने की भी कोशिश की थी.

एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि ग्राम सेमरा-बी में चाकू मारकर युवक की हत्या करने वाले लोगों की पहचान होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. शेष अन्य आरोपितों को ढूंढने पुलिस जुटी हुई है. सभी आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर हत्या के संबंध में पूछताछ जारी है.

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Leave a Comment