Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

धारः अपर कलेक्टर ने की शहरी विकास अभिकरण की विस्तृत समीक्षा

Samiksha baithak
Samiksha baithak

धार, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के धार में शहरी विकास अभिकरण की विस्तृत समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम संजीव केशव पाण्डेय ने विभिन्न शहरी विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और प्रगतिरत परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एडीएम संजीव केशव पाण्डेय ने विभागीय अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रस्तावित आवासों की प्रगति, निर्माण चरण, लाभार्थियों के फील्ड वेरिफिकेशन की स्थिति और भू-आवंटन से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लाभार्थियों का सत्यापन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बैठक में शहरी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों—जैसे सड़क निर्माण, नाली निर्माण, जल निकासी, सीसी रोड, सार्वजनिक स्थल विकास तथा अन्य बुनियादी ढाँचा निर्माण की भी समीक्षा की गई। एडीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी और सभी विभाग समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर पालिका तथा संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण किया जाए। सभी स्वीकृत परियोजनाओं का वित्तीय एवं भौतिक प्रगति परीक्षण नियमित रूप से किया जाए। जनहित से जुड़े विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। एडीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचे, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने की बात कही।

एडीएम श्री पांडेय ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बदनावर एवं धामनोद को बैठक में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में DUDA के अधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

————–

(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *