Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

धारः भोपाल निवासी नर्मदा परिक्रमावासी की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

बस स्टैंड पर मृतक का शव

धार, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी बस स्टैंड पर नर्मदा परिक्रमा कर रहे एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। सूचना मिलते ही रविवार को उनके परिजन कुक्षी पहुंचे और मृतक का पोस्टमार्टम पश्चात शव उनके परिजनों को सौंपा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते समय बुजुर्ग अचानक अस्वस्थ हो गए। वे भोपाल जाने वाली बसों के बारे में पूछताछ कर रहे थे। उन्होंने “बेटा बेटा” कहते हुए दम तोड़ दिया। यह घटना बस स्टैंड पर हुई, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। उनकी पहचान बटन लाल पुत्र छोटेलाल, निवासी कोलार रोड, भोपाल हुजूर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के सामान में आधार कार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हुई। कुक्षी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है। रविवार को बुजुर्ग के रिश्तेदार कुक्षी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक बुजुर्ग पिछले एक साल से पैदल नर्मदा परिक्रमा कर रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा है।

मृतक बुजुर्ग का कुक्षी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार नर्मदा तट कोठेश्वर पर किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *