
धार, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के धार जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होनें संस्थान में जारी माध्यमिक शिक्षकों के अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण तथा डीएलएड की नियमित कक्षाओं का अवलोकन कर प्रशिक्षुओं तथा छात्राध्यापकों से चर्चा कर प्रचलित गतिविधियों की जानकारी ली. कलेक्टर मिश्रा ने प्राचार्य मनोज कुमार शुक्ला से डाइट में चल रहे कार्यों तथा आगामी गतिविधियों की भी जानकारी ली.
निरीक्षण के दौरान डाइट धार को सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स प्रशिक्षण संस्थान मे अपग्रेट करने हेतु सुझाव भी दिए. जिसके अन्तर्गत डाइट धार में निर्मित डिजिटल रिकार्डिंग स्टुडियो मे अध्यापन सामग्री का निर्माण करने तथा तैयार सामग्री को प्रसारित करने हेतु एससीईआरटी, राज्य शिक्षा केन्द्र को प्रेषित करने के निर्देश दिए. जहाँ से इस अध्यापन सामग्री का प्रसारण दीक्षा एप तथा अन्य माध्यमों से प्रदेश के समस्त विद्यालयों में पाठ्य सामग्री का प्रसारण किया जाता है. कलेक्टर मिश्रा ने बालक छात्रावास मे चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र से भी चर्चा कर डाइट धार को सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स बनाने का आग्रह किया.
—————
(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi
