धार : साइकिल शिक्षा की राह में सुगम साथी बनेगी, 102 छात्रों को साइकिल दी

cycle vitran
atithi

धार, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के धार जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में मंगलवार को कक्षा 9वीं की 102 पात्र छात्राओं को अभिभावकों की उपस्थिति में राज्य शासन की शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली निःशुल्क साइकिल वितरण योजना अन्तर्गत साइकिलों का वितरण किया गया .

इस अवसर पर संस्था प्रभारी प्राचार्य नरेन्द्र कुमार सिर्वी ने निःशुल्क साइकिल वितरण योजना की जानकारी देते हुए स्वागत भाषण दिया. अतिथियों ने कहा कि साइकिल शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली राज्य शासन की महती योजना है, साइकिल शिक्षा की राह में सुगम साथी बनेगी और इससे छात्राओं में शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी .

————

(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi

Leave a Comment