Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

धारः पेट्रोल पंप पर सुरक्षा के लिए पाले गए कुत्ते को गोली मारी, प्रकरण दर्ज

कुत्ते की मौत

धार, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी तहसील अंतर्गत ग्राम पड़ियाल गाँव में एक निजी पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा सुरक्षा के लिए पाले गए कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मालिक ने पड़ोस के नायरा पेट्रोल पंप के मालिक पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते को गोली मारने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, फरियादी महेन्द्रसिंह पुत्र रघुनाथसिंह अलावा निवासी पड़ियाल ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पड़ियाल में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप चलाते हैं और उन्होंने रात की सुरक्षा के लिए एक कुत्ता पाल रखा है। आज उनका पालतू कुत्ता नायरा पेट्रोल पंप के पास उनकी ज़मीन के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान, नायरा पेट्रोल पंप के मालिक माधुसिंह अलावा ने कथित तौर पर कुत्ते को मारने की नीयत से उस पर अपनी बंदूक से गोली चला दी। बंदूक की गोली लगने से कुत्ता फरियादी के खेत में ही मर गया।

मौके पर कर्मचारी भी थे मौजूद-

घटना के बाद महेन्द्रसिंह ने अपने पेट्रोल पंप के कर्मचारी संतोष बघेल, दशरथ डोडवा और खेत पड़ोसी शोभाराम अलावा के साथ मिलकर गाँव के मांगीलाल राणे, बाबु सिसोदिया और वेस्ता सिसोदिया को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे सभी एकजुट होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचे। फरियादी महेन्द्रसिंह ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में पशु क्रुरता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

————-

(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *