धारः कलेक्टर निवास के बाहर प्राचार्य बहाली को लेकर छात्राओं ने दिया धरना


धार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के धार में सोमवार को शहर के कन्या परिसर मॉडल स्कूल की छात्राएं पूर्व प्राचार्य संतोष कुमार को पुनः बहाल कर पदस्थ करने की मांग को लेकर पैदल रैली के रूप में निकली और कलेक्टर बंगले के सामने धरने पर बैठ गई।
छात्राओं का आरोप है कि वर्तमान प्राचार्य ममता सोलंकी के पदभार संभालने के बाद शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई है। 10वीं 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा समय पर नहीं हो रही है। नियमित टेस्ट बंद है और टाइम टेबल भी व्यवस्थित नहीं है। छात्राओं ने कहा कि पूर्व प्राचार्य संतोष कुमार के कार्यकाल में पढ़ाई और परीक्षाएं पूरी तरह व्यवस्थित थी इसलिए उनकी वापसी की मांग की जा रही है । सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को बताया कि पूर्व प्राचार्य पर लगे आरोपों की विभागीय जांच चल रही है प्रशासन ने छात्रों की पढ़ाई पर ध्यान देने का आश्वासन दिया है जिसके बाद धरना समाप्त कर छात्रों को विद्यालय भेज दिया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi



