Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

धारः 10 दिन पूर्व निर्माणाधीन अस्पताल बाग मे हुई हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Girftar aaropi

धार, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग में 10 दिन पूर्व निर्माणाधीन अस्पताल मे दो आरोपियों ने पुरानी रंजीश को लेकर अपने ही साथी की हत्या कर दी।दोनो आरोपी अपने घर भोपाल भागने की फिराक में थे जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने रविवार को बताया कि 4 दिसंबर की रात्रि में थाना बाग क्षैत्र स्थित निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल में मजदुरी कर रहे भोपाल के कुछ मजदुरो के बीच मारपीट की घटना हुई थी जिसमे सुरज ठाकुर एवं भोलु उर्फ विशाल भारती ने टाईल्स लगाने वाले मजदुर घनश्याम पिता वालकिशन लोधी उम्र 52 साल निवासी मेन्डोरा थाना रातिवङ जिला भोपाल के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की थी जिससे उसे चोटें आई। अगले दिन घनश्याम सुबह उठकर बस मे बैठकर उसके घर भोपाल पहुँचकर ईलाज करवाने हमिदिया अस्पताल भोपाल मे भर्ती हो गया था जिसकी ईलाज के दौरान 10 दिसंबर को मृत्यु हो गई।

थाना चौकी हमिदिया जिला भोपाल द्वारा मर्ग कायम कर धारा 194 बीएनएसएस की डायरी प्राप्त कर धार पुलिस द्वारा सम्पूर्ण मर्ग जाँच पर से आरोपीयो के विरुद्ध पुलिस थाना बाग पर अपराध क्रमांक 273/2025 धारा 103(1) ,3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियो की तलाशी के दौरान मुखबीर की सूचना पर दिनांक आरोपीगण सुरेश उर्फ सुरज पुत्र दिनानाथ ठाकुर निवासी कोलार रोड सनखेडी भोपाल एवं विशाल उर्फ भोलु पुत्र ओमप्रकाश भारती निवासी ओमनगर कोलार रोड भोपाल को भोपाल जाने वाली बस से भागते हुए पकडा गया। दोनो आरोपियो से पुछताछ करते अपने ही साथी को पुरानी रंजीश की बात को लेकर हत्या करना स्वीकार किया है । दोनो आरोपियो को सोमवार को कुक्षी न्यायालय पेश किया जाएगा ।

—————

(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *