Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

धर्मशाला शहर पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार, क्रिकेट के रंग में रंगा पूरा शहर

मैच देखने जाते हुए टोंगलेन संस्था के3 बच्चे।

धर्मशाला, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में कुछ देर बाद शुरू होने वाले टी20 मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। मैच से पूर्व ही धर्मशाला के बाजारों और पर्यटन स्थलों पर हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। भारतीय खिलाड़ियों की जर्सियां, भातर का तिरंगा व पोस्टर्स जगह-जगह नजर आ रहे हैं। इस क्रिकेटिंग माहौल ने पूरे धर्मशाला को जैसे एक उत्सव स्थल में बदल दिया है। हर उम्र के लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों, टीमों का समर्थन करते दिख रहे हैं। शहर की दीवारें भी टी-20 मैच के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। क्रिकेट के दीवाने अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के पोस्टर और जर्सियां पहनकर स्टेडियम की ओर जा रहे हैं।

एंट्री गेटों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में असमंजस

मैच देखने आए बाहरी राज्यों सहित स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में मैच टिकटों में अंकित प्रवेश द्वारों को लेकर असमंजस रहा। क्रिकेट प्रेमी स्थानीय व पुलिस के जवानों को गेट के बारे में पूछते नजर आए। इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों का सहयोग करते हुए स्थानीयों व विभाग सदस्यों और ऑनलाइन बुकिंग कंपनियों के सदस्यों ने मैच देखने आए क्रिकेट प्रेमियों को गेट नंबरों तक पहुंचाया।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

स्टेडियम में मैच को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से दर्शकों को कई तरह की पाबंदियों से गुजरना पड़ रहा है। सुरक्षा के नजरिए बाहर से प्रतिबंधित सामान अंदर ले जाने पर मनाही है। इसमें लोगों को पानी की बोतलें तक ले जाने पर पांबदी रही। हालांकि एचपीसीए की ओर से बाहर सभी दर्शकों के लिए निशुल्क पानी की व्यवस्था की गई थी। स्टेडियम में चार बजे दर्शकों की एंट्री होनी थी, लेकिन दर्शक दोपहर तीन बजे के बाद से ही स्टेडियम में जुटने शुरू हो गए। इसी के साथ सड़क पर हल्का जाम भी लगता रहा, लेकिन शाम होते ही करीब पांच से साढ़े पांच बजे तक सड़कों पर क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम उमड़ा।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *