Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

धर्मशाला साइबर पुलिस ने जोधपुर से धर दबोचे चार साइबर ठग, 9.20 लाख भी बरामद

धर्मशाला, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस थाना, उत्तरी खण्ड, धर्मशाला की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर टीम ने ठगी के मामलों में राजस्थान के जोधपुर से चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर 68 लाख 85 हज़ार रुपये की कुल राशि से जुड़े साइबर धोखाधड़ी में शामिल थे।

​साइबर पुलिस थाना उत्तरी रेंज धर्मशाला की विशेष टीम, जिसका नेतृत्व निरीक्षक कमलेश कुमार कर रहे थे। इस टीम में मुख्य आरक्षी अमित कटोच, मुख्य आरक्षी विशाल पटियाल और मुख्य आरक्षी अनीश कुमार शामिल थे, ने इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया है।

​तीन अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई के दौरान मार्च 2023 के एक मामले में 40 लाख की साइबर ठगी हुई थी। पुलिस टीम ने इस मामले में खुशदीप दिवाकर पुत्र दिनेश दिवाकर निवासी मदेरणा कॉलोनी, कृषि मंडी, मंडोर रोड, जोधपुर, राजस्थान को जोधपुर के माता का थान पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसी तरह सितंबर 2023 को दर्ज मामले में 6,60,000 के इस मामले में, साइबर पुलिस ने पुलिस स्टेशन प्रतापनगर सदर, जिला जोधपुर पश्चिम के अधिकार क्षेत्र से तीन आरोपियों को पकड़ा।

एएसपी साइबर पुलिस थाना उत्तरी खंड धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ​शाहरुख खान पुत्र मोहम्मद तोफीक, निवासी मेघवालों का शमशान घाट, प्रतापनगर, उम्र 31 वर्ष, ​अहमद राज़ पुत्र मोहम्मद फ़रीद, निवासी आदा बाज़ार मोचियों की गली निवार घरो का मोहल्ला, जोधपुर, राजस्थान, उम्र 25 वर्ष, ​राहुल चौधरी पुत्र सेवाराम निवासी कबूतरों का चौक, भिस्तियों का बास, पटेल चौक जोधपुर, उम्र 25 वर्ष शामिल हैं।

इसके अलावा ​मामला फरवरी 2024 के एक अन्य मामले में 22,25,000 डॉलर की ठगी मामले में टीम ने दिनेश पुत्र सूरा राम, निवासी हवेली चोक, लूनी, जोधपुर, उम्र 25 वर्ष को रोहट, जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया।

​साइबर टीम ने बरामद की 9 लाख 20 हजार की राशि बरामद

उधर ​जांच के दौरान, साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब उपरोक्त मुकदमों से संबंधित कुल 9 लाख,20 हजार रुपए की राशि आरोपियों से बरामद की गई है।

​एएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है और जनता को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है। सभी गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जो दर्शाता है कि हिमाचल प्रदेश में सक्रिय कई साइबर अपराध गिरोहों के तार अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *