Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

राजकोट में ध्रुव जुरेल का तूफान, विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा पहला लिस्ट-ए शतक

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल

राजकोट, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बारोदा के खिलाफ खेले गए मैच में जुरेल ने अपने करियर का पहला लिस्ट-ए शतक जड़ दिया।

नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे 24 वर्षीय जुरेल ने महज 78 गेंदों में शतक पूरा किया और अंत तक नाबाद 160 रन बनाकर लौटे। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 369 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जुरेल ने बारोदा के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 8 छक्के लगाए। खासतौर पर तेज गेंदबाज रसीख सलाम के खिलाफ जुरेल बेहद आक्रामक नजर आए और उनसे सिर्फ 14 गेंदों में 55 रन बटोर डाले।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ध्रुव जुरेल का यह प्रदर्शन लगातार तीसरा प्रभावशाली रहा। इससे पहले उन्होंने शुरुआती दो मुकाबलों में हैदराबाद और चंडीगढ़ के खिलाफ अर्धशतक जमाए थे और अब शतक लगाकर अपने शानदार फॉर्म पर मुहर लगा दी है। ध्रुव जुरेल हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिला था।

————–

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *