Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

राईका गंगोरी में डिजिटल साक्षरता कार्यशाला संपन्न

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने लगाया साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला

उत्तरकाशी, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राइंका गंगोरी में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून के तत्वाधान में युवाओं के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज, गंगोरी उत्तरकाशी में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून ने आउटरीच ऐंडट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत डिजिटल साक्षरता युवाओं के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को डिजिटल सुरक्षा, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, मोबाइल एवं ऐप सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजपाल सिंह पंवार, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, गंगोरी द्वारा किया गया । उन्होंने प्रो. महेश मन चंदा, परियोजना समन्वयक, प्रो. (डॉ.) गुलशन धींगरा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, ऋषिकेश व विशेष सानोन, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ का स्वागत किया और छात्रों के लिए डिजिटल उपकरणों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रो. महेश मन चंदा ने यूकास्ट-वित्त पोषित परियोजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर-सजग युवाओं के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। तकनीकी सत्र में श्री विशेष सानोन ने डिजिटल धोखाधड़ी, मोबाइल व ऐपसुरक्षा, ब्राउज़र सुरक्षा एवं साइबर अपराध रिपोर्टिंग जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला में 150 से अधिक छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें राजपालसिंहपंवार, डॉ. बिजेंद्र सिंह असवाल प्रकाश चन्द्र मद्री, नन्द किशोर नौटियाल, सोहन लाल शाह, जितेन्द्र सिंह राणा, प्यार सिंह रावत, रमेश नाथ, राधिका डंगवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *