Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

डब्ल्यूएलपीटीएल में शामिल हुए दिलशान, फाफ, असगर और राहुल

डब्ल्यूएलपीटीएल
फोटो

पणजी (गोवा), 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी-20 लीग (डब्ल्यूएलपीटीएल) ने बुधवार को अपने रोस्टर में चार खिलाड़ियों को आधिकारिक रूप से शामिल करने की पुष्टि की है। य़े खिलाड़ी श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान, दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस, अफगानिस्तान के पूर्व खिलाड़ी असगर अफगान और पूर्व भारतीय लेग-स्पिनर राहुल शर्मा हैं।

इन खिलाड़ियों के शामिल होने के साथ उद्घाटन सत्र में एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ओशिनिया के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ भाग लेने वाले खिलाड़ियों की कुल संख्या 18 हो गई है। डब्ल्यूएलपीटीएल में कुल 90 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिन्हें 6 टीमों में ड्राफ्ट किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 26 जनवरी को गोवा के वर्ना स्थित नए 1919 क्रिकेट स्टेडियम में होगी। शेन वॉटसन, डेल स्टेन, जैक कैलिस, क्रिस गेल, शॉन मार्श जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के साथ-साथ भारतीय सुपरस्टार शिखर धवन, दिनेश कार्तिक और हरभजन सिंह सहित कई बड़े नामों की पहले ही पुष्टि हो चुकी है।

आयोजकों के अनुसार इन चार अंतरराष्ट्रीय सितारों की एंट्री से डब्ल्यूएलपीटीएल की प्रतिस्पर्धात्मक गहराई और फैन अपील दोनों में और इजाफा हुआ है। दिलशान और डु प्लेसिस की आक्रामक बल्लेबाजी से लेकर असगर अफगान की रणनीतिक सूझ-बूझ और राहुल शर्मा की स्पिन कला तक, लीग में रोमांचक और उच्च-ऊर्जा क्रिकेट देखने को मिलेगा।—————

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *