
रांची, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) . झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने गुरूवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जो लोग आंदोलन के नाम पर सौदेबाजी करते रहे, वे अब नैतिकता की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Jharkhand की जनता जानती है कि किसने आंदोलन की आड़ में सत्ता का सौदा किया और किसने संघर्ष की मशाल थामे रखी.
पांडेय ने कहा कि आजसू नेताओं के बयान में तथ्य नहीं, बल्कि निराशा झलकती है. Jharkhand में Chief Minister हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बीते छह वर्षों में जनता के हाथ में सरकार की अवधारणा को साकार किया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं. उन्होंने कहा कि आजसू और भाजपा के शासन में Jharkhand केवल खनन माफियाओं और ठेकेदारों का अड्डा बन गया था. गांव और गरीब की कोई सुध नहीं ली गई थी. लेकिन झामुमो नेतृत्व वाली सरकार ने अबुआ दिशुम, अबुआ राज की भावना को जमीनी हकीकत बनाया है.
पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार ने Jharkhand की दिशा और दशा दोनों को बदलने का काम किया. Jharkhand Chief Minister मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना के तहत बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को सम्मान दिलाने, अबुआ आवास योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों को छत देने, अबुआ स्वास्थ्य योजना से परिवारों को निःशुल्क इलाज कराने, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप और गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ने युवाओं को ऊंची उड़ान देने समेत अन्य योजनाओं पर कार्य किए हैं. लेकिन आजसू को यह चीजें नहीं दिखती.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
