Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

आपदा प्रभावित धराली – हर्षिल क्षेत्र से उद्यान विभाग ने शुरू की सेब की खरीद

हर्षिल धराली वैली में उद्यान विभाग काश्तकारों के सेब खरीद ने में जुटा

उत्तरकाशी, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिले के आपदा प्रभावित धराली – हर्षिल समेत आस-पास के क्षेत्रों में काश्तकारों के सेब उद्यान विभाग ने खरीद शुरू कर दी है। जिससे क्षेत्र के काश्तकारों ने राहत की सांस ली।

मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह ने कहा कि कास्तकारों से रॉयल और डेलोशियस प्रजाति के सेब खरीदे जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि काश्तकारों को सेब कि पेटियां मुहिया करवाई गई है। उन्होंने कहा कि पेटियों का पूरा स्टाक विभाग के पास मौजूद है।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब 6 दिन पूर्व आपदा प्रभावित क्षेत्र हर्षिल घाटी के कास्तकारों के रॉयल डेलीशियस को प्रति किलो 51 रुपये और रेड डेलीशियस को प्रति किलो 45 रुपये खरीदने की घोषणा की थी ।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस संबंध में जारी एक परिपत्र में सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कर वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए थे।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *