Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

आयुर्वेद विवि में दिया आपदा राहत प्रबंधन प्रशिक्षण

jodhpur

जोधपुर, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय की भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी यूनिट के सहयोग से एसडीआरएफ की टीम द्वारा विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद में आपदा राहत प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण न केवल संस्थान के लिए बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ऐसे प्रशिक्षण से आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता संभव हो पाती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की प्लाटून कमाण्डर अदिति बेनीवाल एवं उनकी टीम द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मेडिकल फस्र्ट रिस्पॉन्डर (एमएफआर), सीपीआर, बाढ़ एवं भूकंप जैसी आपदाओं में बचाव के उपाय, तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे कंबल, टी-शर्ट एवं रस्सी की सहायता से अस्थायी स्ट्रेचर बनाने की तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य पीजीआईए प्रोफेसर चंदन सिंह, डीन आयुर्वेद प्रोफेसर महेंद्रकुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजाराम अग्रवाल, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. मानोज अदलखा, डीन रिसर्च प्रो. देवेन्द्र चहार, विभागाध्यक्ष शरीर क्रिया एवं मीडिया प्रभारी प्रो. दिनेश शर्मा के साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योगा प्राकृतिक चिकित्सा संकाय के शैक्षणिक अधिकारी एवं पीजी/यूजी अध्येता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन सीएचआरडी निदेशक डॉ. राकेश शर्मा ने किया

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *