Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

अनुशासन, संयमित व्यवहार और परिश्रम ने बनाया मनीषा को यूथ आइकॉन: पुरी

मनीषा को सम्मानित करते हुए

हरिद्वार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आज भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी तथा महाविद्यालय की पूर्व छात्रा मनीषा चौहान का स्वागत तथा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी महाराज ने पूर्व छात्रा मनीषा चौहान को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज आयोजित यह सम्मान कार्यक्रम गौरवमयी पल हैं। श्रीमहंत ने कहा कि मनीषा चौहान की लगन और परिश्रम ने हरिद्वार का नाम सम्पूर्ण विश्व में रोशन किया हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, संयमित व्यवहार और परिश्रम की निरंतरता ने ही मनीषा चौहान को यूथ आइकॉन बनाया हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील बत्रा ने कहा कि मनीषा चौहान बैच 2017-20 की छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि मनीषा चौहान के व्यक्तित्व में शामिल दूर दृष्टि, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा महाविद्यालय के अध्ययन काल में भी देखने को मिली और आज इन्ही गुणों के समावेश के कारण ही उन्होंने भारतीय टीम में अहम स्थान प्राप्त किया हैं। प्रो बत्रा ने कहा कि मिडफील्डर हॉकी टीम की धुरी होता है, जो खेल के हर पहलू में शामिल होता है और टीम की सफलता के लिए निर्णायक भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा हिमालयी राज्य से निकली इस युवा खिलाड़ी ने मैदान पर प्रतिद्वंदियों को अभेदक दीवार बनकर परास्त किया हैं। उन्होंने कहा कि आज से मनीषा चौहान को हिमालयी दीवार के नाम से जाना जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा पूर्व छात्रा मनीषा चौहान ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे महाविद्यालय का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए क्योंकि जीवन रुपी क्षेत्र में निरंतर प्रयास से ही सफलता वाला गोल दागा जा सकता हैं। कार्यक्रम में उपस्थित मनीषा चौहान के पिता ज्ञान सिंह चौहान, माताज्ञबीना देवी व कोच बलविंदर सिंह को भी बधाई देते हुए कहा कि मनीषा चौहान की सफलता के पीछे आप सभी का अथक परिश्रम छिपा हैं। इस अवसर पर सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ शिवकुमार चौहान ने भी मनीषा चौहान को बधाई दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती सीमा चौहान, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा हरिद्वार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रो जेसी आर्य, डॉ विजय शर्मा, डॉ विनीता चौहान, डॉ सरोज शर्मा, डॉ रजनी सिंघल, डॉ पदमावती तनेजा, डॉ लता शर्मा, ऋचा मिनोचा, रिंकल गोयल, वैभव बत्रा, अंकित बंसल, यादविंदर सिंह, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित अनेक छात्र-छात्राय उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *