Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जेकेके में नमो प्रदर्शनी: अंतिम दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय पर हुई चर्चा

जेकेके में नमो प्रदर्शनी: अंतिम दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय पर हुई चर्चा

जयपुर, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जवाहर कला केन्द्र में सांस्कृतिक सृजन-सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित नमो प्रदर्शनी का गुरुवार को समापन हुआ। 17 सितंबर से हुई प्रदर्शनी में प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा, उनके व्यक्तित्व, क्रांतिकारी निर्णयों और उनके कुशल नेतृत्व से भारत में आए सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक बदलावों को प्रिंट्स के जरिए दर्शाया गया है। इस दौरान विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विभिन्न चित्रकारों व मूर्तिकारों ने अपनी कृतियों में पीएम नरेंद्र मोदी के विजन व विराट छवि को साकार किया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन पं. ​दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं में रमा लाड़ना, अजय विजयवर्गीय, रेणु राठौड़, जयपुर हेरिटेज मेयर कुसुम यादव, सौरभ सारस्वत, सोमकांत शर्मा, डॉ. चंद्रदीप हाड़ा शामिल रहे। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। गौरतलब है कि प्रदर्शनी संयोजक सौरभ सारस्वत और सोमकांत शर्मा के संयोजन में व अजय विजयवर्गीय, रेनू राठौड़, डॉ. चंद्रदीप हाडा, विशाल पार्थ के सह संयोजन में यह प्रदर्शनी आयोजित हुई। लगातार 9 दिन चली प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

—————

(Udaipur Kiran)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *