Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

बहुउद्देशीय शिविर में 23 शिकायतों का निस्तारण

शिविर के दौरान देशराज कर्णवाल

हरिद्वार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम पाड़ली गेंदा में किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की कुल 108 शिकायतें, आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, विद्युत बिल, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, व शौचालय निर्माण जैसी समस्याएं सम्मिलित रहीं। इनमें से 23 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया और जिन समस्याओं का निस्तारण जिला स्तर पर संभव है, उन्हें जिलाधिकारी को प्रेषित किया जा रहा है, तथा शासन स्तर से संबंधित प्रकरणों को शासन को भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संकल्प है कि राज्य का प्रत्येक गरीब, किसान एवं पात्र नागरिक बिना किसी बाधा के सभी समाज कल्याण योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इसी लक्ष्य को मूर्त रूप देते हुए यह शिविर ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है।

शिविर में प्रधान सुमन, जगमाल सिंह, पूर्व प्रधान वाजिद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखलाख अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमीर आलम, भूरिया, शहजादी, रजिया, खालिद हशन, इरशाद खान, नवाज खान, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *