एचआरडीए : सुशासन कैंप में 32 मानचित्र का निस्तारण

हरिद्वार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने सोमवार को सुशासन कैंप का आयोजन कर कुल 32 मानचित्रों का निस्तारण किया।
आज ब्लॉक सभागार बहादराबाद हरिद्वार में आयोजित शिविर में 15 मानचित्र स्वीकृत किए गए और 17 मानचित्र निर्गत किए गए। इससे पूर्व भी दो सुशासन शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। अगला सुशासन शिविर 17 दिसंबर को प्राधिकरण के शाखा कार्यालय रुड़की में आयोजित किया जाएगा।
एचआरडीए उपाध्यक्ष सोनिका ने विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके।
शिविर में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।
कैंप में सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट गोविंद उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला



