Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

एचआरडीए : सुशासन शिविर में 33 मानचित्रों का निस्तारण

स्वीकृत मानचित्र प्रदान करते हुए

हरिद्वार, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने बुधवार को रुड़की में सुशासन शिविर का आयोजन कर कुल 33 मानचित्रों का निस्तारण किया।

एचआरडीए उपाध्यक्ष सोनिका ने विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके। शिविर में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।

इससे पूर्व भी तीन सुशासन शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। अगला सुशासन शिविर भी 19 दिसंबर को प्राधिकरण के शाखा कार्यालय रुड़की में आयोजित किया जाएगा।

शिविर में सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट गोविंद उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *