जनसुनवाई में 42 शिकायतों का निस्तारण

हरिद्वार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 91 शिकायतेध् समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 42 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
गांव सलेमपुर महदूद बिशनपुर कुंडी के ग्राम प्रधान सन्नी कुमार ने बिशनपुर कुंडी में टंकी का पूर्ण निर्माण कराए जाने, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक अली ने गांव सलेमपुर महदूद में बरसाती नदी रपटे को दुबारा बनाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट,समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय अधिकारी व विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला



