Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

प्रदेश में पहली बार ई-हस्ताक्षरित एवं ई-पंजीकृत पट्टों का वितरण, 23 वर्षों से लंबित प्रकरण का निस्तारण

जेडीए

जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने की उपलक्ष्य में सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण की डिजिटल मार्गदर्शिका का विमोचन किया गया।

जेडीसी आनंदी ने बताया कि सुशासन और विकास के दो वर्ष थीम पर जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह और प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेडीए की नई पहलों का शुभारंभ किया और आमजन को सौगातें दीं। ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता को बढ़ावा देकर जेडीए ने डिजिटल क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। जेडीए ने अपनी समस्त सेवाओं को एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवा दिया है। आमजन घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठा सकें, इस उद्देश्य से तैयार की गई चरणबद्ध मार्गदर्शिका पुस्तिका का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। यह पुस्तिका नागरिकों को जेडीए की ऑनलाइन प्रक्रियाओं को सरलता से समझने में सहायक होगी। इसी डिजिटल नवाचार के क्रम में जेडीए द्वारा प्रारंभ की एंड-टू-एंड ई-साइन तथा ई-पंजीकृत पट्टा वितरण प्रणाली के अंतर्गत आवेदन करने वाले तीन आवेदकों को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जवाहर कला केंद्र में आयोजित उत्सव के अवसर पर प्रथम ई-हस्ताक्षरित एवं ई-पंजीकृत फ्री-होल्ड पट्टा प्रदान किया गया।

राज्य सरकार ने जगतपुरा स्थित सेंट्रल स्पाइन योजना ब्लॉक के काश्तकारों की 23 वर्षों से चली आ रही पीड़ा का अंत किया। तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से यहां के खातेदार पिछले दो दशकों से विकसित भूमि के मुआवजे से वंचित थे। 3 काश्तकारों (कुल 20 लाभान्वित खातेदार) को मौके पर ही पट्टे वितरित कर उन्हें उनका हक दिलाया। शहरी आधारभूत ढांचा और यातायात के तहत रामबाग गॉल्फ क्लब पार्किंग प्रोजेक्ट, एलिवेटेड रोड का निर्माण और रेलवे ओवर ब्रिज शामिल हैं। चिकित्सा सुविधाओं में आयुष्मान टॉवर और हृदय रोग संस्थान का विकास, तथा सीवरेज और ड्रेनेज के क्षेत्र में पृथ्वीराज नगर और सांगानेर क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क का विस्तार शामिल है। इसके अलावा राइजिंग राजस्थान समिट 2024 के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहन और हरियालो राजस्थान अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण को भी प्रदर्शित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *