Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की बादशाहत बरकरार

देहरादून विजेता टीम

हरिद्वार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । 14वीं अंतर्जनपदीय पुलिस, वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में देहरादून की टीम ने हरिद्वार पुलिस टीम को हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। चार दिन तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।

हरिद्वार में में शुरू हुई 04 दिवसीय १४वीं प्रादेशिक जनपदीय, वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2025 का शुक्रवार को समापन हुआ। आज हुए फाइनल मुक़ाबले में देहरादून ने शानदार जीत हासिल की। जनपद देहरादून ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार पुलिस को 185 रन का टारगेट दिया।185 रन का पीछा करते हुए हरिद्वार पुलिस 100 रन पर ही सिमट गई।

मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) सुनील कुमार मीणा ने व एसएसपी हरिद्वार प्रर्मेंद्र डोबाल ने विजेता व उपविजेता टीम को मेडल प्रदान किए। हरिद्वार पुलिस ने टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेन ऑफ़ द सीरीज़, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बल्लेबाज व बेस्ट कीपर, फील्डर का खिताब अपने नाम किया।

मेन ऑफ़ द सीरीज़, बेस्ट बल्लेबाज़-नरेंद्र सिंह (जनपद हरिद्वार), बेस्ट बॉलर ललित चौहान (जनपद हरिद्वार) बेस्ट कीपर, बेस्ट फ़ील्डर रणवीर सिंह (जनपद हरिद्वार) चुने गए।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *