Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया बाल-वाहिनियों का औचक निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया बाल-वाहिनियों का औचक निरीक्षण

धौलपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर की सचिव एडीजे रेखा यादव ने गुरूवार को जगदीश तिराहे पर विभिन्न विद्यालयों की बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु जारी दिशा-निर्देशों की पालन सुनिश्चित कराये जाने के दिये निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने बाल वाहिनियों के चालकों को बताया कि बाल वाहिनियों का रंग पीला होना आवश्यक है, साथ ही उन पर स्कूल का नाम, पता, फोन नंबर, वाहन चालक व सहायक का नाम आदि अंकित होना आवश्यक है। बाल वाहिनियों के चालक के पास वैध लाईसेंस होना आवश्यक है, साथ ही उसके पास वाहन चलाने का न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव हो। बाल वाहिनियों में बच्चों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन निकास, प्राथमिक चिकित्सा किट, अग्निशमन यंत्र, जीपीएस इत्यादि होना एवं चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होना आवश्यक है। सुरक्षा मानकों का पालन न करने एवं कोई भी दस्ताबेज उपलब्ध नहीं कराने से परिवहन विभाग द्वारा एक वाहन सीज की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ वाहनों की वास्तविक स्थिति निर्धारित मापदण्डों के विपरीत पाई गई। वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा रखा था, जो कि उचित नहीं है, बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। इस मौके पर सचिव रेखा यादव ने बाल वाहिनी संचालकों को निर्देशित किया गया जो रालसा के द्वारा बाल-वाहिनियों के बनाए गए निर्धारित बिंदुओं का जल्द से जल्द पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल सुरक्षित एवं पंजीकृत बाल-वाहिनियों में ही स्कूल भेजें। अभिभावकगण स्वयं भी यह सुनिश्चित करें कि जिस वाहन में वे अपने बच्चों को विद्यालय भेज रहे हैं, उसके द्वारा सुरक्षा मानकों की पालना की जा रही है या नहीं, कहीं उक्त वाहन में भी क्षमता से अधिक बच्चें न हो। यदि ऐसा पाया जाता है तो ऐसे वाहनों में अपने बच्चों को स्कूल न भेजें और सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था करें। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव एवं परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रदीप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *