Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क निर्माण कर्मियों संग मनाई दीपावली

मजदूरों को मिठाई बांटते जिला अधिकारी
मजदूरों को मिठाई बांटते जिला अधिकारी

चंपावत, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी मनीष कुमार देर रात स्वाला पहुंचे। उन्होंने सड़क निर्माण व रखरखाव कार्य में जुटे जेसीबी ऑपरेटरों और कर्मचारियों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं दीं और मिठाई वितरित कर उनके समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मानसून के दौरान कठिन परिस्थितियों में भी इन कर्मियों ने दिन-रात फील्ड में रहकर सड़क व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी जिम्मेदारी और निष्ठा अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य करने, आपसी सहयोग बनाए रखने और सकारात्मकता के साथ जिले के विकास में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी द्वारा दी गई शुभकामनाओं और उनके आत्मीय व्यवहार के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहल उन्हें और अधिक ऊर्जा तथा समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *