Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

जिलाधिकारी ने सिमल्टा आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी

चंपावत, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी मनीष कुमार ने समन्वित बाल विकास परियोजना, चम्पावत के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र सिमल्टा का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं, बच्चों को दी जा रही पोषण सेवाओं, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती लीलावती जोशी ने बताया कि केंद्र में कुल 13 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें 9 बालिकाएं और 4 बालक शामिल हैं। बच्चों को शासन के निर्देशानुसार नियमित रूप से टेक होम राशन, हॉट कुक्ड मील और पोषणयुक्त स्नैक्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने पोषण सामग्री की एक्सपायरी तिथि की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया और कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि आंगनबाड़ी केंद्र में उरेड़ा विभाग द्वारा सोलर रूफ टॉप लगाया गया है। इससे केंद्र में 24 घंटे विद्युत सुविधा उपलब्ध है और सोलर कुकर के माध्यम से बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग की इस पहल की सराहना की।

जिलाधिकारी ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित की और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को निर्देश दिए कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल में किसी भी स्तर पर कोई कोताही न बरती जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उपजिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, खंड विकास अधिकारी अशोक सिंह अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *