जिलाधिकारी ने  सभी पदाधिकारियों को सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी

सारण, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) .जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को Bihar लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के सफल क्रियान्वयन को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी पदाधिकारियों को इस दिशा में सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिनियम के तहत द्वितीय अपील में प्राप्त कुल 12 लोक शिकायत मामलों की सुनवाई की. सुनवाई के दौरान चार मामलों में अंतिम रूप से आदेश पारित करते हुए उनका निवारण किया गया. शेष आठ मामलों में जिला पदाधिकारी ने संबंधित लोक प्राधिकारों को पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया.

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है और इसमें लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि Bihar लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है.

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Leave a Comment