Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: प्रधानमंत्री आवास पूर्णता के लिए चालू निर्माण कार्य का लगातार फॉलो अप करें- जिला पंचायत सीईओ

पीएम जनमन तथा आवास प्लस योजना की समीक्षा बैठक

अनूपपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के जनमन तथा आवास प्लस स्कीम के तहत हितग्राहियो के स्वीकृत आवास निर्माण कार्य की जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को पीसीओ सेक्टर वार समीक्षा करते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने आवास निर्माण के चालू कार्य का लगातार फॉलो अप लेने तथा अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश पंचायत समन्वय अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी (आवास) डॉ उमेश द्विवेदी, विकासखंड समन्वयक आवास तथा पंचायत समन्वयक अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सीईओ ने पीएम आवास जनमन तथा आवास प्लस के आवास निर्माण कार्य के क्रियान्वयन की सतत समीक्षा सेक्टर बैठक में करने तथा हितग्राहियों के कार्य स्थल पर जाकर निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर उन्हे प्रेरित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास के प्लिंथ लेवल के कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएम जनमन आवास के लिए जैतहरी विकासखंड अंतर्गत 30 पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत15 व अनूपपुर अंतर्गत 8 आवास तथा आवास प्लस योजना के अंतर्गत कोतमा विकासखंड में60 पुष्पराजगढ़ में 200 जैतहरी में 80अनूपपुर में 20 आवासो के निर्माण का लक्ष्य 15 दिवस के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत समन्वय अधिकारियों से सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक कराए जाने के निर्देश दिए।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *