Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत अजमेर में संभाग स्तरीय साक्षात्कार संपन्न

नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत अजमेर में संभाग स्तरीय साक्षात्कार संपन्न

अजमेर, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (मीडिया विभाग) एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के अंतर्गत अजमेर में संभाग स्तरीय साक्षात्कार सफलतापूर्वक संपन्न हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान, लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए ऊर्जावान, योग्य और विचारशील प्रतिभाओं की पहचान करना है, ताकि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखने वाले व्यक्तियों को पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता एवं स्पोकपर्सन के रूप में आगे लाया जा सके।

अजमेर संभाग के लिए यह साक्षात्कार अजमेर क्लब में आयोजित किए गए, जिनमें अजमेर सहित संभाग के विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं इच्छुक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों की वैचारिक स्पष्टता, वक्तृत्व क्षमता, समसामयिक मुद्दों पर पकड़ तथा संगठनात्मक समझ का गहन मूल्यांकन किया गया।

साक्षात्कार पैनल में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी प्रवक्ता नितिन सारस्वत, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रियदर्शी भटनागर, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अनुपम शर्मा एवं प्रदेश सोशल मीडिया सचिव मनीष सेन शामिल रहे। पैनल सदस्यों ने प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी राजनीतिक समझ, मीडिया से संवाद क्षमता और पार्टी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को परखा। नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, नई प्रतिभाओं को नेतृत्व की भूमिका में लाने तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रभावी और प्रशिक्षित प्रवक्ताओं की टीम तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है।

इस अवसर पर अजमेर शहर सोशल मीडिया अध्यक्ष प्रेम सिंह गौर, रेणु मेघवंशी, चंद्रेश सुनिया, मुकेश सबलानिया, मोहसिन खान, हनुमान शर्मा, दक्ष नाहर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *