
उत्तरकाशी, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . यूकेडी के संयोजक दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार रात्रि को उत्तरकशी पहुंची. कार्यकर्ताओं ने ‘दिवाकर भट्ट अमर रहो’ के नारे लगाए और श्रद्धांजलि अर्पित की. यात्रा का उद्देश्य लोगों को श्रद्धांजलि देने का है.
यूकेडी के संयोजक एवं वरिष्ठ दिवंगत नेता दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा यूकेडी कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवाकर भट्ट अमर रहो के नारे लगाए जबकि मुख्य बाजार में कई लोगों ने अस्थि कलश यात्रा में शामिल होकर श्रीदेव सुमन चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी. यूकेडी द्वारा दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा को अनेक स्थानों पर ले जाया जा रहा है ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सके. शुक्रवार को केंद्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ के लिए रवाना हुई उसके बाद हरिद्वार में अस्थियों को विसर्जन किया जाएगा.
इस दौरान यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखण्ड की अस्मिता की लड़ाई यूकेडी लड़ रही है. जिन माताओं, युवाओं और बहनों ने राज्य आंदोलन में अपनी जान की परवाह किए बगैर अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया, आज तक उनके सपनों का राज्य नहीं बन पाया है. दिवंगत दिवाकर भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा से प्रदेश भर में ये संदेश दिया जा रहा है कि आज तक हमें अपने अधिकार नहीं मिले हैं, जिनको लेकर हमारे लोगों ने राज्य निर्माण करवाया.
इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, पंकज व्यास, जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, विष्णु पाल सिंह रावत, जशवीर असवाल, किरन रावत, संतोष सेमवाल,अजय बडोला , डॉ विजेंद्र सिंह पोखरियाल,सहित कई लोग मौजूद थे.
(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल
