Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

राजभवन में मनाया गया दीपावली मिलन उत्सव

दीपावली पर कर्मचारियाें काे उपहार देते राज्यपाल।

देहरादून, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजभवन में शुक्रवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, प्रथम महिला गुरमीत कौर तथा राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व के अवसर पर सभी को उपहार भेंट किए और दीपावली को एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया। राज्यपाल ने राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, उप सचिव लक्ष्मण आर्या, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. एके सिंह सहित राजभवन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *