डीएम व एसपी ने किया केंद्रीय व जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों के फटे कम्बल देख हुए नाराज

फर्रुखाबाद. जिला जेल का निरीक्षण करते डीएम,एसपी

फर्रुखाबाद, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) Uttar Pradesh के फर्रुखाबाद जिले के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस Captain आरती सिंह ने आज केंद्रीय व जिला कारागार का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने बंदियों के ओढ़ने बिछाने के लिए किए गए इंतजाम देखे.

दाेनाें अधिकारियाें ने जेल में बंदियों को दिए जाने वाले फ़टे कम्बल देख नाराजगी जताई. उन्होंने जेल अधीक्षक से सर्दी के समय बंदियों को मजबूत कपडे़ ओढ़ने बिछाने के लिए देने के निर्देश दिए. इन अधिकारियों ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन का भी निरीक्षण किया. बंदियों ने अस्पताल में दवा न मिलने की शिकायत दर्ज कराई.

जिलाधिकारी एवं Superintendent of Police ने संयुक्त रूप से केन्द्रीय कारागार का भी निरीक्षण किया . निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत कर समस्याओं को जाना एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए .

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Leave a Comment