
अररिया 06 दिसम्बर(Udaipur Kiran) .
डीएम अनिल कुमार द्वारा Saturday को जिला योजना कार्यालय तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ–सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति, तथा विभिन्न अभिलेखों एवं पंजी संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की.
जिला पदाधिकारी ने संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम उन्होंने जनहित से संबंधित योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिये.
मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल अररिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग उपस्थित थे.
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
