
अररिया, 04 दिसम्बर(Udaipur Kiran) . डीएम अनिल कुमार ने गुरुवार काे कार्यालय कक्ष में तकनीकी टास्क फोर्स की बैठक की.
बैठक में योजना, स्वास्थ्य,भवन निर्माण,पथ निर्माण, विद्युत, ग्रामीण कार्य विभाग,पीएचईडी, सभी नगर परिषद एवं पंचायत, अल्पसंख्यक कल्याण, बुडको, एलएईओ सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
जिलाधिकारी ने सभी विभागों से योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में कार्य प्रारंभ है, उनमें तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण किया जाये. साथ ही जो कार्य प्रारंभ किए जाने हैं, उसमें अविलंब अग्रत्तर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.
बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास प्रशाखा, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी,सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी, परियोजना निदेशक (असैनिक) बुडको सहित सभी कार्यपालक अभियंता एलएईओ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, भवन निर्माण, पथ निर्माण, विद्युत आपूर्ति , ग्रामीण कार्य विभाग आदि उपस्थित थे.
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
