Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन में डीएम

बैठक लेते डीएम मयूर दीक्षित

हरिद्वार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद की सरकारी भूमि एवं परिसंपत्तियों पर किए अतिक्रमण को हटाने एवं जनपद हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान में और अधिक तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ डामकोठी में बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि एवं परिसंपत्तियों पर किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो तथा किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद को स्वच्छ, सुंदर जनपद बनाने के लिए चलाए जा रहे सफाई अभियान में सभी अधिकारी और तेजी लाए तथा अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर ढंग से सफाई व्यवस्था पर और अधिक फोकस देने को कहा है ताकि जनपद को स्वच्छ, सुंदर जनपद बनाए जा सके।

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश को निर्देश दिए कि उनकी भूमि पर जो भी अतिक्रमण किया गया है, उस अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए संबंधितों को नोटिस निर्गत कर अतिक्रमण हटाने की त्वरित कार्यवाही करें।

उन्होंने सिंचाई विभाग हरिद्वार को भी निर्देश दिए कि वह भी अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्यवाही तत्परता से करे व सभी क्षेत्रों में साफ सफाई करना भी सुनाश्चित करें।

अधिशासी अभियंता एनएचएआई को निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे तत्काल हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी, मुख्य नगर अधिकारी ने अमरापुर घाट एवं शंकराचार्य चौक क्षेत्रंतर्गत की जा रही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई संतोष साही, एसडीओ सिंचाई उत्तर प्रदेश भारत भूषण, सहायक अभियंता कृष्ण कुमार सैनी, सहायक अभियंता सिंचाई हरिद्वार विजय सिंह, उप राजस्व अधिकारी सिंचाई कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *