शिकायताें काे समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें अधिकारी : डीएम

फोटो

औरैया, 13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व Superintendent of Police अभिषेक भारती ने शुक्रवार को थाना अजीतमल में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

समाधान दिवस के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद एवं अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं. इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित थाना प्रभारी एवं लेखपाल को निर्देशित किया कि प्रकरणों में मौके पर पहुंचे और जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए तथा की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित पक्षों को भी दे.

Superintendent of Police अभिषेक भारती ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष निर्णय किया जाएगा. इस अवसर पर तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, संबंधित थानाध्यक्ष, लेखपाल, राजस्व कर्मी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे. प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याएं थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत करें, जिससे उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा सके.———–

(Udaipur Kiran) कुमार

Leave a Comment